नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई-409 ग्राम स्मैक 1 लाख नगद के साथ 2 गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई-409 ग्राम स्मैक 1 लाख नगद के साथ 2 गिरफ्तार

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर के नवगछिया के पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्मैक की खेप लेकर नवगछिया जीरोमाइल के समीप किसी स्मैक कारोबारी को आपूर्ति करने जा रहा है। सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नवगछिया जीरोमाइल के समीप एन एच-31 पर वाहन जांच अभियान प्रारंभ किया गया।जांच के दौरान सर्विस रोड की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल सवार नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित दोनिया टोला पकरा निवासी स्व महेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र सिंटु कुमार सिंह के पास से कुल 409 ग्राम स्मैक जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 10 लाख है बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक पूछ-ताछ और उसकी निशानदेही पर ग्रामीण शंभू कुमार सिंह का पुत्र कुणाल कुमार सिंह को स्मैक बिक्री से संबंधित 1 लाख रुपए नगद राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं स्मैक की बड़ी खेप,नगद राशि के साथ साथ 2 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।इस संबंध में नवगछिया थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!