कटिहार में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को सड़कों पर उतरा प्रशासन
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
प्रभात फेरी से जागरूकता की अलख
कटिहार में अक्षय तृतीया के मद्देनजर बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने प्रभात फेरी निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। डीएम ने किशोरियों को हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की और खुद भी शामिल हुए। अम्बेडकर चौक से समाहरणालय तक निकली फेरी में “बाल विवाह बंद करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद किशोरियों के बीच एमएचएम किट बांटी गई। अधिकारियों ने बाल विवाह को सामाजिक कुरीति बताते हुए लोगों से इसकी सूचना देने और रोकथाम में सहयोग की अपील की।
