दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, बाइकर्स गैंग पर नकेल कसने के लिए सघन वाहन जांच

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, बाइकर्स गैंग पर नकेल कसने के लिए सघन वाहन जांच

 

भागलपुर दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों व बाइकर्स गैंग पर नकेल कसने के लिए भागलपुर यातायात पुलिस अलर्ट है इसी कड़ी में कचहरी चौक से तिलकामांझी रोड तक यातायात डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों की सघन जांच की इस दौरान यातायात डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है पुलिस की नजर संदिग्ध गतिविधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर है उन्होंने वाहन चालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाइक के नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करें नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी यातायात पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की

बाइट -संजय कुमार, यातायात डीएसपी भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!