डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
बिहार विधानसभा शून्यकाल समिति के संयोजक विधायक प्रो ललित नारायण मंडल, भागलपुर जिला स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया।
इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तदोपरांत प्रो. मंडल ने शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा की व्यवस्थाओं, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
केन्द्रीय कारा में एम्बुलेंस सेवा, टेलीविजन सुविधा , जेल रेडियो, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, साक्षरता कार्यक्रम (NIOS/IGNOU के माध्यम से नामांकन एवं परीक्षा केंद्र), विविध व्यवसायिक प्रशिक्षण ( मंजूषा चित्रकला,वर्मी कम्पोस्ट, कृषि बागवानी इत्यादि), विविध आध्यात्मिक एवं माननीय उन्नयन हेतु प्रशिक्षण , अत्याधुनिक पाकशाला, एचआईवी/टीबी रोग से ग्रस्त बंदियों को मासिक सहायता भत्ता जैसे सुविधाओं पर संतोष जताते हुए प्रो ललित नारायण मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सानिध्य तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कारा प्रशासन द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नयन तथा पुनर्वास की दिशा में किए जा रहे प्रयास संतोषप्रद है। उन्होंने कहा कि कारा केवल दंड देने का स्थान न होकर बंदियों में सकारात्मक परिवर्तन लाने, उन्हें शिक्षित एवं कुशल बनाने तथा समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने का माध्यम का काम हो रहा है वह सराहनीय है ।
साथ में शून्यकाल समिति के सदस्य विधायक मुरारी पासवान , जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ,जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विकास कुमार , स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण कारा अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
