साईं फर्नीचर हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन।

साईं फर्नीचर हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार। भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर प्रखंड क्षेत्र के कुशवाहा चौक बाईपास के पूरब विशनपुर […]

भागलपुर के समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम नवल किशोर चौधरी ने तैयार किया जिले के भविष्य का रोडमैप।

भागलपुर के समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम नवल किशोर चौधरी ने तैयार किया जिले के भविष्य का रोडमैप। संवाददाता शुभम कुमार […]

 भागलपुर के समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम नवल किशोर चौधरी ने तैयार किया जिले के भविष्य का रोडमैप।

डेस्क/बिहार लोकेशन/भागलपुर रिपोर्टर/अमित कुमार 9798944840 भागलपुर के समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम नवल किशोर चौधरी ने तैयार किया जिले के भविष्य […]

लोकेशन – भागलपुर रिपोर्ट – अमित कुमार 9798944840 अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) हर साल 12 मई को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने का अवसर है। तिथि: 12 मई (हर साल)।उद्देश्य: नर्सों की कड़ी मेहनत और उनके सेवा भाव को सम्मान देना।इतिहास: इसे पहली बार 1965 में अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद (ICN) द्वारा मनाया गया था।महत्व: यह दिन स्वास्थ्य प्रणालियों (Health Systems) में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।2026 में, अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान को याद करने का एक विशेष अवसर है।वहीं मीणा कुमारी ने बताया कि सेवा करना मेरी उत्तरदायित्व है और हार्दिक भाव से सेवा करते आ रही हूं और आगे भी करते रहूंगी ग्रेड A के के नर्स गुड्डी नाजिया ने बताया कि मेरी काम मुझे आत्मसंतुष्टि देती है क्योंकि यहां पर हम सभी नर्सों की जिम्मेदारी बनती अपने रोगियों की अच्छे से देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है साथ ही भारती कुमारी ग्रेड A के सहयोगी नर्स ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है इस दिवस को लेकर मैं अपने रोगियों की सेवा का कार्य करते आ रही हूं और करते रहूंगी ।

सक्षम फाउंडेशन के द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष पर भागलपुर के वृद्धा आश्रम स्थित साक्षम फाऊंडेशन ने वृद्धजन माता और बहनों के साथ मातृ दिवस मनाए। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार। भागलपुर जिला अंतर्गत सत्यम फाउंडेशन की ओर से उनके साथ मिलकर उनको नौकरी दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ में उनको दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे टूथब्रश टूथपेस्ट साबुन शैंपू तेल बिस्किट मिठाई इत्यादि का वितरण कर उनके साथ खुशियां मनाई। विद्या आश्रम में रहने वाले सभी माता बहनों के साथ मिलकर काफी देर उनसे बातचीत की और उनकी हाल-चाल जाने पहले भी साक्षम फाऊंडेशन बहुत सारे मौके पर उनके साथ समय बिताती है और उन लोगों को भी अच्छा लगता है। स्मोकर पर साक्षम फाऊंडेशन की अध्यक्ष क्षमता तिवारी ने कहा कि आप हमें अपने बच्चों की तरह समझे और जब कभी ऐसी जरूरत हो तो अपनी संस्था को बोलकर हमें याद करें आपके बीच हम लोग हमेशा हाजिर रहेंगे। इस मौके पर सक्षम फाउंडेशन की उपाध्यक्ष रूबी मिश्रा उपाध्यक्ष डॉली मंडल टीना राजन मौजूद रही।

आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में आज राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का भव्य स्वागत किया गया। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर जिला अंतर्गत आनंदराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रसिद्ध पत्रकार एवं राजनीतिक टिप्पणीकार हैं। उनके संबोधन में आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने सात राष्ट्रीय रोलर हॉकी चैंपियनशिप में भाग लिया है तथा वे प्रेस ऑफ इंडिया के निर्वाचित सचिव जनरल (सीईओ) के रूप में चार वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विद्यालय में उनका आगमन, आत्मीय परिचय एवं केशव सभागार में राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत उद्बोधन अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय प्रवक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ, भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष अजीत जैन, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल ढांढनियाँ, कोषाध्यक्ष नरेश खेतान, समिति सदस्य रविशंकर पांडेय, भागलपुर जिला के जिला निरीक्षक सतीश कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से भी ओतप्रोत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा एवं सनातन मूल्यों को आत्मसात कर युवा पीढ़ी देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उनके विचारों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। मंच संचालन श्रीमती श्वेता झा ने किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त भैया -बहनो के साथ ही साथ सरस्वती विद्या मंदिर नोपानी विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश कुमार जी, विद्यालय के आचार्य/दीदी जी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

श्री 1008 श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा महापुराण का सातवां दिवस सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए सम्पन्न हुआ। रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार। भागलपुर जिला अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के केलापुर मलमला टोला में व्यास पीठ पर विराजित पूज्य देवी राज नंदनी जी के सानिध्य में चल रहे श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिवस के कथा सुदामा चरित्र वर्णन के साथ हुआ समापन। सुदामा चरित्र के दरमियान श्रद्धालुओं के आंखों से आंसू निकल आएं और कथा पंडाल में बैठे भक्तों की भक्तिमय माहौल श्रद्धा पूर्वक बन गई।कथा के दौरान भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं उपस्थित आचार्य ब्रह्मदेव पासवान राजीव राय,सुभाष पासवान, हीरा लाल पासवान,सचिव लड्डू राय,अध्यक्ष हरदेव पासवान,कोषाध्यक्ष बूट्टो मंडल, प्रधान सेवक बच्चू साह,राज लक्ष्मी सोनी,हरि राय, जैसे समस्त ग्रामवासी ने अपने तन मन धन से इस कथा को संपूर्ण होने में सहयोग किया।

NEP के विरोध छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष मो. एहसान उल राजा उर्फ़ डेविड ने विश्विद्यालय को बन कर आया. संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार दिनांक 11.05.2026 को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ जिस प्रकार परीक्षा विभाग द्वारा अत्याचार किया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय है। लगातार छात्रों को फेल कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा विभिन्न माध्यमों से आर्थिक शोषण भी किया जा रहा है। विशेष रूप से सेमेस्टर-5 में नामांकन को लेकर भारी धांधली सामने आ रही है, जहाँ कई ऐसे छात्रों को भी फेल कर दिया गया है जिन्होंने सेमेस्टर-1 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया था। इससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज छात्र छात्र जनता दल यूनाइटेड कमेटी ने विश्वविद्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया तथा विश्वविद्यालय को बंद करवाया। छात्र नेताओं ने परीक्षा विभाग पहुँचकर छात्रों की समस्याओं को मजबूती से रखा। इस दौरान छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष एहसान उल राजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि छात्रों की समस्याओं का समाधान कल तक कर दिया जाएगा। यदि कल तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो छात्र जदयू विश्वविद्यालय का पुनः घेराव करेगी तथा आमरण अनशन करने को बाध्य होगी। वसीम जिला अध्यक्ष छात्र जदयू महानगर सन्नी पंडित उपाध्यक्ष विश्वविद्यालय सोनी कुमारी बानू प्रिया स्नेहा कुमारी सोनम राज आयुष कुमार निषांत कुमार रूपक सुधांशु और सक्रिय छात्र जदयू के उपस्थित थे

सीएसके के टीम को आरसीबी के मिन्हाज ने अपने कलाई के जोर से हराया। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार। भागलपुर जिला के नगर निगम का एक ऐसा क्षेत्र जहां की आपस में प्रेम देखने को मिला जिसमें की वार्ड 47 के युवा एवं बच्चों के साझेदारी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया।इस खेल में दो टीम बनाए गए पहला – आर सी बी वर्सेस दूसरा – सी एस के की टीम को गठन किया गया। मैदानों की क्षेत्रफल कम होने के बावजूद आयोजकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया ऐसा इसलिए क्योंकि खेल सिर्फ खेलने को नहीं आयोजित की गई थी बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द को समाजिक जीवन में एक नया रूप देने के लिए इस खेल को आयोजित किया गया ।आर सी बी टीम के कप्तान मोहम्मद इशराक ने अपने टीम के खिलाड़ियों के नाम लेते हुए बताया – सन्नी, मोनू, शाहिद, सोहेल, मेहताब, अफताब, सलामत अकिल जैसे खिलाड़ियों का चयन किया वहीं सी एस के टीम के कप्तान मिनाज ने भी अपने टीम में राहुल, बुल्लू, कामरान, सोनू, नाटु, समीर प्रथम, समीर द्वितीय जैसे खिलाड़ियों को शामिल कर खेल प्रतियोगिता में भागीदारी ली।मैदानों का क्षेत्रफल को देखते हुए बड़े कड़े नियम बनाएं गए थे परंतु एक ऐसी अनोखी दृश्य देखने को पहली बार मिली जिसमें कि इस छोटी सी मैदान में इतना बड़ा खिलाड़ी भी नहीं जो खबरों में देखने को मिलता ।खेल बहुत रोमांचक रहा । खेल 8 ओवर की थी जिसमें सीएसके के टीम ने 95 रन बनाकर अपने विपक्ष आर सी बी के टीम को 96 रन बनाने की पारी दी जिसमें अंतिम बल्लेबाजी करते हुए मेन ऑफ द मैच की मिशाल मिन्हाज ने अपने कलाई के जोर पर इस खेल प्रतियोगिता को जीता वहीं दर्शकों की भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से छोटी सी मैदान को बाजे की तरह गूंजा दिया।इस खेल प्रतियोगिता का सारा श्रेय मोहम्मद सादिक उर्फ लड्डू बाबा ने सभी खिलाड़ियों को सम्मान करते हुए बधाई दी और शुभकामनाएं भी दिए।।

error: Content is protected !!