डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
प्रभारी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा के साथ विधायक श्री शुभानंद मुकेश ,विधान पार्षद श्री विजय कुमार सिंह एवं विधायक श्री मिथुन कुमार की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष साह एवं जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने राघोपुर, बरारी, जमसी एवं नाथनगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों तथा विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया।
विधायक श्री शुभानंद मुकेश ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में सरकार और एनडीए पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
विधान पार्षद श्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान के साथ साथ राहत शिविरों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता पर विशेष ध्यान दी जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष साह ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं।
जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटे हैं।
सुड्डू साईं, संजीव चन्द्रवंशी,नीतेश सिंह, शबाना दाऊद, संजय राम,प्राणिक बाजपेई, प्रदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र तोमर,हीरा पांडे, विकास कर्ण , अभिमन्यु राम के अलावा काफी तादाद में एनडीए के कार्यकर्ता साथ में थे।
