डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा के भागलपुर आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया अगवानी
आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, भागलपुर नीतीश मिश्रा के भागलपुर आगमन पर ,
कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश की उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री नीतीश मिश्रा की अगवानी की।
इस अवसर पर विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का भागलपुर आगमन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में और तेजी आएगी ।
विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जदयू संगठन सरकार की विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा।
संजय राम ने कहा कि बिहार सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देकर लगातार काम कर रही है।
सुड्डू साईं ने कहा कि भागलपुर के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है।
संजीव चंद्रवंशी ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
शबाना दाऊद ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
धनंजय मंडल ने कहा कि भागलपुर में विकास की नई संभावनाओं को गति देने के लिए सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे।
अर्जुन शाह ने कहा कि बिहार में विकास की प्रक्रिया निरंतर आगे बढ़ रही है।
बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि मंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।
रिंटू चंद्रवंशी ने कहा कि भागलपुर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
प्रदीप कुशवाहा ने कहा किजदयू कार्यकर्ता जनसेवा और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर अनुज सिंह ,उमा मोदी, प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर , शाहबाज आलम मुन्ना,विकास कुमार ,नीतीश कुमार, श्रवण चंद्रवंशी ,अंजुम कमाल के साथ-साथजदयू के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
