भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा
कूड़ा फेंकने निकली महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी ऐसी टक्कर, दोनों पैर टूटे… मायागंज में इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है कटहल बाड़ी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया
बताया जा रहा है कि रामदुलारी देवी सड़क पार कर कूड़ा फेंकने जा रही थीं इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं हादसे में उनके दोनों पैर टूटने और पेट में गंभीर चोट आने की बात सामने आई है
अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई महिला की हालत बेहद गंभीर देखकर स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज शुरू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही आखिरकार इलाज के दौरान रामदुलारी देवी ने दम तोड़ दिया महिला की मौत की खबर सामने आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक सामान्य काम के लिए घर से निकली महिला की सड़क हादसे में मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने पास रख लिया, जबकि बाइक सवार को बरारी थाना पुलिस अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक की रफ्तार कितनी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद एक बार फिर शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार से उसका अपना छीन लिया और सड़क पर एक जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो गई
