पृथ्वी दिवस पर जागरूकता आधारित गतिविधि आयोजित
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
पृथ्वी दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में पृथ्वी संसाधन को स्वच्छ और संरक्षण करने हेतु जागरूकता आधारित गतिविधियां ईको क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सभी बच्चे तथा शिक्षक भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस के थीम ” हमारी शक्ति, हमारा ग्रह ” पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिए इसके बाद चित्रांकन, निबंध, वाद-विवाद तथा लघु नाटिका भाग लिए। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक वीणा कुमारी ने बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी जननी है , जो हमें जल , वायु, अन्न और जीवन के लिए आवश्यक हर संसाधन प्रदान करती है । लेकिन आज की आधुनिक जीवन में हम इस धरती का अंधाधुंध दोहन कर रहे है । प्रदुषण, पेड़ की कटाई, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसे संकट से हमारी पृथ्वी के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे है । इसी बात को समझाने तथा इसके प्रति जागरूक करने हेतु हम सभी प्रत्येक वर्ष आज के दिन पृथ्वी दिवस मनाते हैं । वहीं शिक्षक प्रज्ञा , शाहिना , प्रतिमा और प्रीति के नेतृत्व में लघु नाटिका , पेंटिंग तथा अन्य गतिविधियां कर इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किए। वार्डेन सपना , शिक्षिका फूल और शारिका के नेतृत्व में बच्चों ने नये पौधे लगाते हुए अन्य पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिए।
