कटिहार में जीवित बेटी का पिता ने किया ‘अंतिम संस्कार’: प्रेम-प्रसंग में घर छोड़कर भागी, थाने में माता-पिता को पहचानने से किया इनकार

कटिहार में जीवित बेटी का पिता ने किया ‘अंतिम संस्कार’: प्रेम-प्रसंग में घर छोड़कर भागी, थाने में माता-पिता को पहचानने से किया इनकार

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित खुदना गांव में जिंदा बेटी का पुतला बनाकर पिता ने अंतिम संस्कार कर दिया। लड़की बॉयफ्रेंड के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। परिजन के आवेदन देने पर पुलिस पकड़कर उसे थाने लाई। वहां लड़की ने अपने ही माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया।
इससे आहत पिता ने समाज के सामने बेटी से सभी संबंध समाप्त करते हुए उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजन ने बेटी के नाम से कुश का एक प्रतीकात्मक पुतला तैयार किया। उसे अर्थी पर लिटाकर पूरे गांव में शवयात्रा निकाली गई। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में श्मशान घाट ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ पंडित द्वारा प्रतीकात्मक दाह संस्कार संपन्न कराया गया। माता-पिता ने इस पुतले को मुखाग्नि दी।

पिता ने गुमशुदगी का मामला कराया था दर्ज

युवती कुछ समय पहले घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश करते हुए रौतारा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बाद में लड़की को बरामद कर लिया। परिजनों का आरोप है कि बरामद होने के बाद लड़की ने अपने माता-पिता और परिवार को पहचानने से साफ इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!