कटिहार जंक्शन पर नए सोलर प्लांट का शुभारंभ: स्टेशन की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 1243.56 किलोवाट हुई, सालाना 18.48 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

कटिहार जंक्शन पर नए सोलर प्लांट का शुभारंभ: स्टेशन की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 1243.56 किलोवाट हुई, सालाना 18.48 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार 9709739914

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कटिहार जंक्शन पर 132 किलोवाट क्षमता के नए सोलर प्लांट का सोमवार को शुभारंभ किया गया।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने स्टेशन परिसर में इस प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के डीआरएम निर्मल नह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस नए प्लांट के साथ, कटिहार जंक्शन पर सौर ऊर्जा परियोजना की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 1243.56 किलोवाट हो गई है।

इसमें स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर पहले से लगे संयंत्र भी शामिल हैं। वर्तमान में, स्टेशन पर 398.84 किलोवाट, दो पर 49.56 किलोवाट, तीन पर 236 किलोवाट,

चार और पांच पर 200.6 किलोवाट, छह और सात पर 153.4 किलोवाट, आठ पर 73.16 किलोवाट और यात्री शेड में 132 किलोवाट पीक के सौर पैनल कार्यरत हैं।

18 लाख 48 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होगा
स्टेशन के यात्री क्षेत्र में स्थापित इस नए संयंत्र पर 80 लाख रुपये की लागत आई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इससे प्रति वर्ष 18 लाख 48 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होगा,

जिससे रेलवे को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ मिलेगा। इस परियोजना की लागत चार साल के भीतर वसूल होने का अनुमान है, जबकि सोलर प्लांट का जीवनकाल 25 साल है। इसके पूरे जीवनकाल में लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है।

सालाना लगभग 50 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा
यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे का दावा है कि इस सौर संयंत्र से होने वाले लाभ लगभग 8 हजार पेड़ लगाने के बराबर होंगे। इससे सालाना लगभग 50 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जो स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में रेलवे की एक अहम पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!