कटिहार:कट्टा लिए युवक का फोटो हुआ वायरल

कटिहार:कट्टा लिए युवक का फोटो हुआ वायरल

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के भरसिया गांव के एक व्यक्ति की हाथ में कट्टा लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वायरल तस्वीर में व्यक्ति हाथ में कट्टा लिए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीर प्रसारित होने के बाद लोगों का कहना है कि यदि तस्वीर वास्तविक है और व्यक्ति अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है तो यह गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। हाथ में कट्टा लिए तस्वीर खींचा रहा व्यक्ति की पहचान भरसिया गांव निवासी नवाजिश करीम रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल तस्वीर की सत्यता की जांच कराई जाए। यदि जांच में तस्वीर सही पाई जाती है और अवैध हथियार रखने या उसका प्रदर्शन करने की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। वहीं यदि तस्वीर भ्रामक या छेड़छाड़ की गई हो तो उस पहलू की भी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए गलत संदेश देता है। ऐसे मामलों में समय रहते जांच और आवश्यक कार्रवाई से कानून का भय बना रहेगा तथा अफवाहों पर भी रोक लगेगी। बताया जा रहा है कि कट्टा के साथ फोटो खींचने वाले व्यक्ति के ऊपर पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है। कटिहार सहित अन्य जिलों में उनके खिलाफ मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!