पुलिस जिला नवगछिया मद्यनिषेध के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई झंडापुर थानांर्गत कुल 172.875 लीटर विदेशी शराब बरामद, 04 तस्कर गिरफ्तार, 02 गाड़ी जप्त।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

पुलिस जिला नवगछिया मद्यनिषेध के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई झंडापुर थानांर्गत कुल 172.875 लीटर विदेशी शराब बरामद, 04 तस्कर गिरफ्तार, 02 गाड़ी जप्त।

 

पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु वांछित / फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी /अवैध मादक पदार्थ शराब की बरामदगी / तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-04.09.2026 को झंडापुर थाना को सूचना मिली की 02 चार पहिया वाहन भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर बिहपुर चौक से होकर खगड़िया की ओर जाने वाली है। प्राप्त सूचना के आलोक में झंडापुर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एन०एच-31 स्थित निरंजन मुखिया के डिपो के पास वाहन जॉच प्रारंभ किया गया। वाहन जाँच के दौरान उक्त दोनों संदिग्ध वाहन रजि० न०-Jh 04AF-5010 एवं रजि० नं०-Jh 100-5306 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में रजि० नं0-Jh 04AF-5010 से कुल 36 लीटर एवं रजि० नं0-Jh 10Q-5306 से 136.875 विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही रजि० नं0-Jh 04AF-5010 के चालक अर्थ कुमार यादव उम्र 22 वर्ष पे० संतोष कुमार महतो सा०-अन्डीपुर थाना-दुमका जिला-झारखण्ड एवं सहयोगी गोलू कुमार उर्फ राहुल कुमार पे०-पप्पू साह सा०-काली मंदिर पुराना दुमका हरना कुण्डी थाना-डुमका जिला-झारखण्ड एवं रजि० नं०-Jh 04AF-5010 के चालक सामूसैन उर्फ प्रेसनजीत कुमार उम्र-22 वर्ष सा०-हरना कुण्डी थाना-दुमका मुफ्फसिल जिला-दुमका झारखण्ड एवं सहयोगी बाबुल कुमार उम्र 25 वर्ष पे० मन्टु कुमार मल्लाह सा०-पुराना दुमका केवटवारा थाना-दुमका जिला-दुमका झारखण्ड को गिरफ्तार करते हुए दोनों वाहन को विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड सं0-161/26 दिनांक-04.09.2026 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2022 के तहत् संलिप्त अन्य नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारीः- 1 अर्थ कुमार यादव उम्र 22 वर्ष पे०-संतोष कुमार महतो सा०-अन्डीपुर थाना-दुमका जिला-झारखण्ड 2 गोलू कुमार उर्फ राहुल कुमार पे०-पप्पू साह सा०-काली मंदिर पुराना दुमका हरना कुण्डी थाना-डुमका जिला-झारखण्ड 3 सामूसैन उर्फ प्रेसनजीत कुमार उम्र 22 वर्ष सा०-हरना कुण्डी थाना-दुमका मुफ्फसिल जिला-दुमका झारखण्ड 4 बाबुल कुमार उम्र-25 वर्ष पे०-मन्टु कुमार मल्लाह सा०-पुराना दुमका केवटवारा थाना-दुमका जिला-दुमका झारखण्ड बरामदगीः- 1 विदेशी शराब-172.875 लीटर 202 वाहन 304 मोबाईल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!