जिला कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष *स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा जी* के आकस्मिक निधन पर आज *जिला कांग्रेस कमिटी* द्वारा एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
*इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व जिला के प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने किया एवं संचालन राजेश रंजन राजू ने किया*
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर।*श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में संगठन के प्रति अद्भुत ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण एवं संघर्षशीलता का परिचय दिया। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। उनका निधन कांग्रेस परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है*
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा जी का सरल स्वभाव, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी ने कई महत्वपूर्ण जनआंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान की।
सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा जी की आत्मा की शांति के लिए *दो मिनट का मौन धारण किया तथा उनके तैलचित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।*
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी मुज्जफर अहमद ,पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष डा शम्भु दयाल खेतान, जिला पुर्व उपाध्यक्ष अमित आनंद,सियाराम दास,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कोमल सृष्ठी,सुनंदा रक्षित ,रोशनी गुप्ता ,सोइन अंसारी ,परवेज जमाल,अभिषेक चौबे ,इंटक जिलाध्यक्ष रवि,अरुण चौधरी,बिपिन बिहारी यादव,आशुतोष राय,युवा कांग्रेस का० जिलाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ,सुमित साह ,आदित्य राज, प्रवीण कुमार,सिल्टू ,नीरज कुमार ,बिजय आनंद ,अमन मिनाती ,सौरभ पारीक ,मो चंद ,प्रमोद मंडल ,गिरधर राय,नवीन मंडल ,मो जुनाब,अख़्तर हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
