डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
पौध शरीर क्रिया विज्ञान विभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
पौध शरीर क्रिया विज्ञान विभाग द्वारा आज 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. आर.डी. रंजन की अध्यक्षता में तथा बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के दूरदर्शी एवं माननीय कुलपति के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर एम.एससी. के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभाग के सभी सह प्राध्यापकों—डॉ. शशिकांत (अकादमिक प्रभारी), डॉ. ए.के. पाल, डॉ. सरीता नाहकपम, डॉ. सुदीप दास, डॉ. सुदेशना दास, डॉ. कुमारी नम्रता एवं डॉ. अपूर्व पाल—ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर किया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था की तथा शिक्षकों के लिए उपहार, केक एवं मिठाइयों की व्यवस्था कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान बनाए रखने, नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा अनुशासन का पालन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर वे अपने भविष्य के करियर में एक बेहतर एवं जिम्मेदार इंसान बनने का प्रयास करेंगे।
समारोह के दौरान सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने-अपने सपनों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने तथा सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
