दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग मखना के पास टोटो पलटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत मां घायल

दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग मखना के पास टोटो पलटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत मां घायल

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मखना गांव के समीप रविवार को एक टोटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृत बच्ची की पहचान बलुआचक गांव निवासी नंदू पोद्दार की पुत्री खुशी कुमारी (11 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि खुशी के दो भाई और एक बहन हैं।
मृतका की मां पूजा देवी ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ अपने मायके अमरपुर से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान मखना गांव के समीप एक ट्रक ने टोटो को छू दिया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और टोटो पलट गया। दुर्घटना में खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां भी जख्मी हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद खुशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!