कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर ने योग दिवस पर योगाभ्यास आयोजित की

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर ने योग दिवस पर योगाभ्यास आयोजित की

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने योग दिवस पर योगाभ्यास कर आम जन को योग करने के लिए प्रेरित किया । इसमें बच्चों ध्यान, सुर्य नमस्कार, वृक्षासन सहित कई आसन का अभ्यास किए। इस अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत द्वारा विश्व को दिया गया वह विज्ञान है जो हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को प्राप्त करने में मदद करता है। हमें स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक दिन कम से कम पांच मिनट नियमित योग करना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रह सके और जब स्वस्थ रहेंगे तभी हम शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे । वार्डेन सपना कुमारी ने कहा कि योग हमें अनुशासित हो नियमानुसार कार्य करने को सिखाता है । इस अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, वार्डेन सापन कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी, शारिका निगार ,कर्मी राजकिशोर, रिंकू, वृंदा , सुशीला , बाबूलाल सहित छात्र छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!