जदयू भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने राज्य परिषद एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया

जदयू भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने राज्य परिषद एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

पटना स्थित कर्पूरी सभागार में रविवार को आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) की राज्य परिषद एवं राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में जदयू भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने भाग लिया।

राज्य परिषद की बैठक में उमेश सिंह कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अनुमोदन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अनुमोदन किया गया।

बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके नए कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी की निरंतर प्रगति एवं संगठनात्मक मजबूती पर भी विश्वास व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!