बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन हुआ संपन्न ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
विश्वविद्यालय परिषर के ऑफिसर क्लब मे आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर उपस्थित योगाचार्य श्री श्वेतांक आनंद जी ने व्यस्ततम दिनचर्या में स्वस्थ रहने के कुछ सुक्ष्म योग-प्राणायाम के महत्व ऐवम जानकारी दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय, डॉ॰ डी॰ आर॰ सिंह, सभी पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं को बताया कि योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होने सभी पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं को योग का लाभ बताने के साथ उनसे नियमित तौर पर, परिवार के साथ योगा करने को कहा जिससे कि योगा की सकारात्मक ऊर्जा का सर्वदिशा में प्रसार हो सके। विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठातागण/निर्देशकगण/कर्मचारियों एवं छात्रों के साथ विश्वविद्यालय परिसर में प्रातः 06:00 से 7:30 तक, विश्वविद्यालय ऑफिसर्स कल्ब में योग का आयोजन किया गया। योग सत्र में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने विशिष्ट रुचि दिखाते हुये उत्साहपूर्वक भाग लिया।
