हाईकोर्ट पटना के न्यायाधीश सह भागलपुर के इन्सपैक्टिंग जज श्री सुनील दत्त मिश्रा ने किया कहलगांव व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार,
इन्सपैक्टिंग जज ने कहलगांव के वकीलों की समस्याए सुन, समस्या के जल्द समाधान निकालने का दिया आश्वासन
भागलपुर जिले के कहलगांव मे पटना हाईकोर्ट के जस्टिस और भागलपुर के इंस्पेक्टिंग जज सुनील दत्त मिश्रा शनिवार को कहलगांव व्यवहार न्यायालय परिसर में पहुंचे इन्सपैक्टिंग जज के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे मौजूद थे I कहलगांव के व्यवहार न्यायालय के अखिलेश कुमार अवर न्यायाधीश प्रथम, तस्लीम कौसर अवर न्यायाधीश द्वितीय, विकास गौरव मुंसफ प्रथम, अनंत कुमार मुंसफ द्वितीय ने स्वागत किया साथ ही कहलगांव विधिज्ञ संघ के महासचिव कृष्णादेव सिंह और अधिवक्ता विवेक खेतान जयशंकर सिंह सचिन मिश्रा चौबेजी देवनारायण पांडे रणधीरजी संतोष यादव संजय कुमार सुमन दीक्षा कुमारी प्रेमशंकर सिंह शिवशंकर चौबे जयराम सिंह विनय श्रीवास्तव रूपम तिवारी प्रकाश मिश्रा पारसनाथ प्रवीण पंडित वासुदेव दास सुरेश प्रसाद तांती तपेश्वर पासवान उमाशंकर झा चंद्रभूषण सिंह सुमन सिंह जयकांत मिश्र गोपाल जी शत्रुघ्न शर्मा सीता कुमारी निधि चौधरी सुधांशु चौधरी सहित काफी संख्या मे अधिवक्तागण भी मौजूद थे I
व्यवहार न्यायालय कहलगांव पहुंचने के बाद एक्सपेक्टिंग जज एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने व्यवहार न्यायालय में चंदन के पवित्र पौधों का वृक्षारोपण किया उसके बाद हाजत व एलिमेंट्री भवन का निरीक्षण करने के बाद व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारीयों जज एवं मुंसफ महोदय के साथ आवश्यक जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात मौजूद अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के जल्द समाधान करने के आश्वासन भी दिए साथ ही अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए अधिवक्ताओं के बैठने के वर्तमान स्थल का निरीक्षण किया निरिक्षण के क्रम मे मौजूद अधिवक्ताओ ने इन्सपैक्टिंग जज से निवेदन करते कहाँ की अधिवक्ताओ के लिए भवन निर्माण, वकालतखाना का निर्माण, प्रसाधन का निर्माण, लाइब्रेरी का निर्माण सहित अन्य मौजूद समस्याओं के निराकरण हेतू बाते रखी वही विधि संघ के सदस्य संजय कुमार सुमन ने दो पन्ने की एक मांग पत्र को इन्सपैक्टिंग जज को सौपा I हाईकोर्ट के जस्टिस सह भागलपुर के इन्सपैक्टिंग जज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीयों के सुरक्षा को लेकर कहलगांव थाना के थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार बेहतर सुरक्षा वयवस्था का संचालन व नेतृत्व कर रहे थेI
