जगदीशपुर अंचल के अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौरभ कुमार को
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर अंचल में अंचल निरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौरभ कुमार को सौंपी गई है। इस अवसर पर अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से उनका स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा जताया।
प्रभार ग्रहण करने के बाद सौरभ कुमार ने कहा कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए जनता से जुड़े कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक एवं ईमानदारी से निष्पादन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का प्रयास किया जाएगा तथा आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्मचारियों ने भी उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
मौके पर कर्मचारी इमरान, पप्पू, राकेश, सूरज, संतोष, पिंकी कुमारी, प्रियनंदन कुमार, अनुग्रिया कुमारी एवं दिलनवाज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
