टेढ़ागाछ थाना के न्यू थानाध्यक्ष दिलशाद खां ने संभाला पदभार,कानून-व्यवस्था को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता।
किशनगंज से मोहम्मद मुजाहीर की रिपोर्ट
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ थाना में आज दिनांक 10-06-2026 को न्यू थानाध्यक्ष के रूप में दिलशाद खां ने अपना योगदान देकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद थाना कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर थाना के अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार, ब्रजकिशोर बेज्जू एवं सरोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
