विश्व पर्यावरण दिवस पर 41वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रानीडंगा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर 41वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रानीडंगा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

गलगलिया (किशनगंज )—
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को 41वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रानीडंगा द्वारा कमांडेंट विकास कुमार के दिशा-निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय तथा सभी बाह्य सीमा चौकियों के कार्यक्षेत्र में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री योगेश कुमार सैनी, द्वितीय कमान अधिकारी ने की।

कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाहिनी परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित कार्मिकों को प्रकृति के महत्व, जैव विविधता के संरक्षण तथा वृक्षों की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अपने संबोधन में योगेश कुमार सैनी, द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं बल कार्मिकों ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाए रखने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!