कटिहार के कोढ़ा में शराब तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा के पीछे नहर पुल के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 25.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना ग्वाला (30 वर्ष), निवासी नया टोला जुराबगंज, वार्ड नंबर–01, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है।
थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसके बाद आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
