महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने वार्ड-37 में ₹14.65 लाख की पेयजल योजना का किया उद्घाटन।

महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने वार्ड-37 में ₹14.65 लाख की पेयजल योजना का किया उद्घाटन।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर: शहर के विकास और आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आज भागलपुर की माननीया महापौर डॉ. बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में वार्ड संख्या-37 में पाइप लाइन सहित दो प्याऊ के अधिष्ठापन कार्य का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।

योजना का विवरण:
नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत ‘पंचम/15वें वित्त आयोग योजना’ मद से इस कार्य को पूर्ण किया गया है। इसकी कुल प्राक्कलित राशि ₹14,65,000 (चौदह लाख पैंसठ हजार रुपये) है। इस योजना के अंतर्गत वार्ड-37 के निवासियों के लिए पाइप लाइन विस्तार के साथ दो आधुनिक प्याऊ (Water Stations) स्थापित किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में शुद्ध पेयजल और बेहतर बुनियादी ढांचा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। वार्ड-37 में इस प्याऊ और पाइप लाइन के शुरू होने से गर्मी के मौसम में स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में वार्ड पार्षद श्रीमती बबीता देवी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!