मल्हार मंडल:- ग्राम विद्या के नवीन बुथ पर बूथ समिति गठित किया गया
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ समिति गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है इसी के तहत मंडल मल्हार के ग्राम विद्या में नवनिर्मित बुथ क्रमांक 264, 265 की बुथ गठन हेतु बैठक आयोजित की गई l जिसमें सर्वसम्मति से बुथ क्रमांक 264 का बूथ अध्यक्ष लेखराम पटेल तथा बुथ क्रमांक 265 के बुथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी संतोष टंडन को दी गई l इसी तरह दोनों बुथ में बुथ मंत्री व बीएलए 2 की जिम्मेदारी वीरेंद्र चल्के ओम पटेल महेन्द्र टंडन को दी गई l ग्राम विद्या के दोनों बुथों पर प्रत्येक बुथ में 12-12 पदाधिकारियों को बुथ समिति की जिम्मेदारी दी गई हैl जिसमें पांच पांच महिलाओं को बुथ पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई हैl बैठक मुख्य वक्ता मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हूए कहा कि सभी पदाधिकारी व सदस्य अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रिति नीति केंद्र तथा राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी के सभी कार्यक्रमों को बुथ स्तर संचालित करने का आग्रह किया
इस अवसर पर मंडल के पूर्व महामंत्री महेंद्र पटेल शक्ति केंद्र के संयोजक रामकुमार पटेल बूथ अध्यक्ष लेखराम पटेल संतोष टंडन लेखराम पटेल गेंदराम पटेल ओम प्रकाश मनीराम नेताम धनीराम गिरधारी दिनेश पटेल अरुण पटेल राजेंद्र पटेल मदन लाल पटेल सहित ग्राम के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
