प्रदेश कार्यालय, पटना में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री उमेश कुशवाहा जी से भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
इस अवसर पर विवेकानंद गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।
मुलाकात के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विवेकानंद गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि भागलपुर जिला इकाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी रहेगी। इस दौरान उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।
पूर्व राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन , वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं , जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी भी उपस्थित थे।
