गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार मद्य निषेध टीम द्वारा विगत रात्रि में अवैध शराब कारोबारियों को वाहन सहित पकड़ा
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
पश्चिम बंगाल से दो टोटो गाड़ी के अंदर तहखाना में छुपाकर विदेशी शराब लाकर सहायक थाना के ओ टी पाडा (वार्ड 13)से 1.मोहम्मद इमरान(चालक) पे0 मोहम्मद कुर्बान साकीन मोगराफाटक थाना मुफ्फसिल 2. अजय कुमार (चालक)पे0सुनील पासवान साकीन ओटी पाड़ा थाना सहायक तथा 3.राजेश कुमार पे0विनोद सोनकर साकीन ड्राइवर टोला थाना नगर को कुल 82.560 लीटर विदेशी शराब एवं 17.400 लीटर बंगाल निर्मित देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 99.960 लीटर अवैध शराब जप्त कर अभियुक्तों को जेल हाजत भेजने की कार्रवाई की जा रही है
