कक्षा सज्जा एवं वेश-बस्ता प्रतियोगिता। भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति ,बिहार के तत्वावधान में संचालित आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में सभी कक्षाओं में ” कक्षा सज्जा एवं वेश-बस्ता प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

कक्षा सज्जा एवं वेश-बस्ता प्रतियोगिता।
भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति ,बिहार के तत्वावधान में संचालित आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में सभी कक्षाओं में ” कक्षा सज्जा एवं वेश-बस्ता प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

इस प्रतियोगिता में समस्त भैया -बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया -बहनों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुमंत कुमार जी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, स्वच्छता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं। कक्षा सज्जा के माध्यम से बच्चों में सौंदर्यबोध एवं सामूहिक कार्य करने की भावना उत्पन्न होती है, वहीं वेश-बस्ता प्रतियोगिता उन्हें स्वच्छ व व्यवस्थित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी भैया-बहनों की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और सीखने की भावना है।उप प्रधानाचार्य श्रीमान अशोक कुमार मिश्र ने सभी कक्षाओं की गतिविधियों का अवलोकन कर भैया बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त आचार्यगणों एवं कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!