ठाकुरगंज थाना परिसर में जन सुनवाई सह पुलिस–पब्लिक संवाद, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

किशनगंज जिला अंतर्गत आदर्श थाना ठाकुरगंज परिसर में सोमवार को जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार की अध्यक्षता में जन सुनवाई सह पुलिस–पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपे और मामलों में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, अवैध शराब, ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी लॉटरी जैसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहना और समय पर पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है।

इसी दौरान ड्राइवर मोहम्मद इम्तियाज के साथ हुई घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष ने बताया कि यह घटना कई महीने पहले हुई थी, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस पर एसपी संतोष कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों ने भी हिस्सा लिया और समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने तथा एक बेहतर और सुरक्षित समाज के निर्माण को लेकर अपने सुझाव रखे। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया

यह जन सुनवाई कार्यक्रम पुलिस और आम जनता के बीच संवाद स्थापित करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!