8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल वाहिनी परिसर एवं समस्त बाह्य सीमा चौकियों में “संडे ऑन साइकिल” के 75वें संस्करण के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन किया गया l

8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल वाहिनी परिसर एवं समस्त बाह्य सीमा चौकियों में “संडे ऑन साइकिल” के 75वें संस्करण के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन किया गया l

गलगलिया —-फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “Sunday on Cycle” के 75वें संस्करण अंतर्गत 08वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल व समस्त बाह्य सीमा चौकियों कियों में साईकिल रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइकिलिंग के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट पी. वी. सामी,महोदय के मार्गदर्शन में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
साइकिल रैली का शुभारंभ प्रातःकाल में वाहिनी परिसर से किया गया तथा निर्धारित मार्ग पर साइकिल यात्रा निकाली गई। प्रतिभागियों ने फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से नियमित व्यायाम तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के रूप में साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर कमांडेंट पी. वी. सामी ने सभी प्रतिभागियों जवानों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित फिटनेस गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी को अपने दैनिक जीवन में व्यायाम एवं साइकिलिंग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अन्य अधिकारियों ने भी समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, टीम भावना और फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक हुआ। यह आयोजन 08वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल की राष्ट्रीय फिटनेस अभियानों एवं जनकल्याण गतिविधियों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!