मालदा मंडल के विभिन्न रेलखंडों में गहन टिकट जांच अभियान संचालित

मालदा मंडल के विभिन्न रेलखंडों में गहन टिकट जांच अभियान संचालित

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

मालदा मंडल द्वारा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यात्रियों के बीच उचित एवं वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान *मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, श्री मनीष कुमार गुप्ता* के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

*इसी क्रम में, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, श्री कार्तिक सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 24.05.2026 को भागलपुर–गोड्डा खंड के कोईली खुटाहा हाल्ट, गोनू धाम हाल्ट, हाटपुरैनी हॉल्ट, टिकानी, मंदार हिल, गोड्डा तथा अन्य स्टेशनों पर गहन टिकट जांच अभियान का संचालन किया। इस अभियान के दौरान उनके साथ मंडल के वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।*

साथ ही, भागलपुर–जमालपुर तथा भागलपुर–साहिबगंज खंडों में भी ट्रेनों एवं स्टेशनों पर समानांतर रूप से टिकट जांच अभियान चलाया गया। इन अभियानों के दौरान टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण हेतु व्यापक जांच की गई तथा रेलवे नियमों के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित किया गया।

*इस अभियान के दौरान कुल 527 टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए, जिससे ₹3,10,945 का जुर्माना राजस्व प्राप्त हुआ।*

मालदा मंडल रेलवे राजस्व की सुरक्षा तथा वास्तविक यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से भविष्य में भी विभिन्न रेलखंडों में ऐसे गहन टिकट जांच अभियान जारी रखेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व वैध टिकट अवश्य खरीदें, क्योंकि बिना उचित टिकट यात्रा करना रेलवे नियमों के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!