टेढ़ागाछ प्रखंड के धबेली पंचायत स्थित खारी बस्ती गांव में वर्षों से पुल निर्माण की मांग अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों को खासकर बरसात के मौसम में आवागमन को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विधायक और सांसद को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

किसनगजे मोहममद मुजाहीर की रिपोट

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता गांव में आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन वोट लेने के बाद गांव की समस्याओं की सुध लेने कोई नहीं आता।

वहीं पूर्व मुखिया निजामुद्दीन ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि पंचायत के इस इलाके की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपनी ओर से कुछ फंड देकर रास्ते और आवागमन व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कतें होती हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!