भागलपुर में कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि, पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक अजीत शर्मा द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। इस अवसर पर अजीत शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल में देश की उन्नति, सुरक्षा व्यवस्था और जनता के विकास के लिए हमेशा महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़ता रहा। वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की सरकार भोली-भाली जनता को ठगने का काम कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे
बाइट — अजीत शर्मा पूर्व विधायक कांग्रेस
