टेढ़ागाछ में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” को लेकर बैठक आयोजित

टेढ़ागाछ में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” को लेकर बैठक आयोजित

किशनगंज से मोहम्मद मुजाहीर की रिपोर्ट

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बीडीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बीडीओ ने अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत स्तर पर निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में आम लोगों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में बताया गया कि 1 से 5 जून तक प्रखंड की 12 पंचायतों में विशेष आमसभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, जल संरक्षण और जलवायु सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!