मस्तूरी में विशेष पंजीकरण शिविर का सफल हुआ समापन विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में पहुंचे आम जनता
मस्तूरी – माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मस्तूरी में आयोजित तीन दिवसीय विशेष पंजीकरण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा महतारी वंदन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्व संबंधी सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
शिविर का संचालन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवकुमार कंवर के निर्देशन एवं तहसीलदार मस्तूरी श्रीमती शिल्पा भगत के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती चांदनी ध्रुव, नायब तहसीलदार सुश्री शुभांगी गुप्ता, राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष धीरज मिश्रा तथा पटवारी राजकमल चंद्राकर की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
प्रशासन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
