20 जून को होगा योग गुरु धीरज वशिष्ठ 21 जून को लगेगा भव्य योग महोत्सव, का स्वागत।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वशिष्ठ योग फाउंडेशन, भागलपुर इकाई द्वारा 21 जून को सैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रातः 6:00 बजे से 7:15 बजे तक एक विशाल निशुल्क योग शिविर एवं योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय युवा योग गुरु धीरज वशिष्ठ के मार्गदर्शन में योग एवं प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इसके पश्चात योग गुरु धीरज वशिष्ठ उपस्थित लोगों को सहज एवं सरल योगासन तथा विभिन्न प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे। साथ ही योग एवं प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभ तथा दैनिक जीवन में उनकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी भी देंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह शिविर पूर्णतः निशुल्क है तथा सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन जीने के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। योग गुरु धीरज वशिष्ठ यह भी बताएंगे कि नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाकर व्यक्ति वृद्धावस्था तक अपने शरीर को स्वस्थ, सक्रिय एवं ऊर्जावान बनाए रख सकता है।
इस बीच 20 जून को नेपाल में आयोजित योग शिविर के समापन के बाद योग गुरु धीरज वशिष्ठ का भागलपुर आगमन होगा। उनके स्वागत में बरारी स्थित रेलवे काली मंदिर प्रांगण में भव्य एवं दिव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधक एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।
शिविर के संयोजक मनीष दास ने प्रेस वार्ता में बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान दिलाने के बाद आज विश्व के अनेक देशों में भारतीय संस्कृति और योग को अपनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों तक योग का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर विधायक श्री रोहित पांडे ने कहा कि वशिष्ठ योग फाउंडेशन कई वर्षों से मानवता की सेवा एवं योग के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहा है।इस शिविर के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्रि विजय कुमार सिन्हा रहेगे
महाकाल दर्शन के निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा महाकाल दर्शन की ओर से योग साधकों के लिए टी-शर्ट की व्यवस्था की गई है साधक अपने स्थान पर सही रूप से बैठे इसके लिए आईडी कार्ड भी बनाया गया है साथ ही सभी साधकों को महाकाल दर्शन कूपन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वह धार्मिक यात्राएं कम खर्चे में कर पाएंगे
वर्तमान समय में सनातन योग के वास्तविक स्वरूप के संवर्धन एवं संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति पर गर्व करने तथा नियमित योग एवं प्राणायाम को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने की अपील की। साथ ही सभी नागरिकों को योग शिविर में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
प्रेस वार्ता में वशिष्ठ योग फाउंडेशन, भागलपुर के जिला प्रमुख अजीत गुप्ता, योगी राजीव मिश्रा, शिविर के संरक्षक एवं नगर विधायक रोहित पांडे, संयोजक मनीष दास, महाकाल दर्शन निदेशक प्रशांत कुमार, सन्नी सरीन, सुमित कुमार, दमन सिंह, अमित कुमार, सोनू कुमार, प्रिंस कुमार,पवन जैन, नितिन भुवनिका उपस्थित थे।
