जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने पूर्व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को मंजूषा कला भेंट कर दी विदाई

जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने पूर्व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को मंजूषा कला भेंट कर दी विदाई

भागलपुर, दिनांक 20.06.2026

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने भागलपुर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने उन्हें भागलपुर की प्रसिद्ध लोक चित्रकला मंजूषा कला की कलाकृति भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की।

श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कुशलता, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता तथा विकास कार्यों के प्रति समर्पण का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में जिले में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए, जिसका लाभ आम जनता को मिला।

उन्होंने कहा कि मंजूषा कला भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान है और इसे भेंट कर जिले की ओर से सम्मान एवं शुभकामनाएं प्रकट की गई हैं। उन्होंने डॉ. चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!