15 केंद्रों पर नीट परीक्षा आज, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा; CCTV निगरानी और प्रशासन हाई अलर्ट पर

15 केंद्रों पर नीट परीक्षा आज, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा; CCTV निगरानी और प्रशासन हाई अलर्ट पर

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और हाई अलर्ट मोड में है। रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, वहीं केंद्र अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं परीक्षा को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा भवन में महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात प्रबंधन तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पैनी नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व नीट परीक्षा को लेकर देशभर में विवाद और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भागलपुर प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी अभ्यर्थी बिना किसी मानसिक दबाव और परेशानी के शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे सकें।जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके

बाइट — डॉक्टर नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर

बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!