ठाकुरगंज में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

ठाकुरगंज में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

 

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली तथा अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकालने की भी बात कही गई।

बैठक में ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव, राजद नेता मुस्ताक आलम, समाजसेवी मोहम्मद निजामुद्दीन, समाजसेवी शिवा यादव, लोजपा नेता किशन बाबू पासवान सहित मोमडन स्पोर्टिंग क्लब ठाकुरगंज के सभी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!