श्रावणी मेला में सुल्तानगंज स्टेशन पर राजधानी छोड़कर सभी एक्सप्रेस ट्रेन रुकेगी और उसका समय अवधि भी बढ़ेगा: DRM
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
श्रावणी मेला को लेकर डीआरएम ने सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया जायजा
DRM ने रेल विभाग के सभी अधिकारियों को 15 जुलाई तक श्रावणी मेला की सारी तैयारियां कर लेने का दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
एंकर- मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने आज गुरुवार को अपने सैलुन से सुल्तानगंज रेलवे पहुंचे।
इस दौरान मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने रेल विभाग के सभी अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरक्षण कर जायजा लिया। DRM ने कांवड़ियों की व्यवस्था को लेकर साफ-सफाई, विश्राम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था,स्वास्थ्य व्यवस्था आदी को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, अकबरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार, ने मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए मांग पत्र सौंपा।
इस दौरान मालदा डीविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सभी मांग को देखते हुए जल्द ही कार्य पूर्ण कर लेने का भरोसा दिया।
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हर वर्ष की भार्ती इस वर्ष भी कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं रेलवे सुल्तानगंज स्टेशन में दी जायेगी।
उन्होंन कहा कि, श्रावणी मेला से पुर्व 15 जुलाई तक सारी व्यवस्था दुरुस्त कर लि जाएगी।
कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कहा कि प्रायाप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ साथ, स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चिकित्सा केंद्र भी बनाया जाएगा।
कांवड़ियों को इस बार अगले वर्ष से बेहतर व्यवस्था दी जाएगी।
मौके पर एनडीए कार्यकर्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता गण एवं सभी विभाग के रेल अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद थें।
बाइट- मनीष कुमार गुप्ता, डीआरएम, मालदा रेलवे डिविजन
