इमामबाड़ा से निकला ऐतिहासिक तज़िया जुलूस, शाहजंगी में पहलाम के साथ संपन्न

इमामबाड़ा से निकला ऐतिहासिक तज़िया जुलूस, शाहजंगी में पहलाम के साथ संपन्न

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

ऐंकर — भागलपुर: मुहर्रम की 10वीं तारीख पर कोतवाली चौक स्थित इमामबाड़ा से निकला ऐतिहासिक तज़िया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। दोपहर 2:35 बजे हजारों पैकरों और अकीदतमंदों के साथ शुरू हुआ यह जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए शाहजंगी पहुंचा, जहां ताज़िया का पहलाम किया गया। पूरे मार्ग में अकीदत और गम का माहौल देखने को मिला। जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और पुलिस बल, सीसीटीवी, ड्रोन व वीडियोग्राफी के माध्यम से पूरे आयोजन की निगरानी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!