वार्ड संख्या 39 के नाजिया परवीन की मौत को लेकर पहुंचे घर पूर्व नाथनगर प्रत्याशी ज़ेड हसन ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
नाथनगर से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी रहे एस जेड हसन ने भागलपुर के नगर निगम वार्ड संख्या 39 की रहने वाली नाजिया परवीन के बीते दिन हो गए संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के पश्चात उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों से सभी पहलुओं की विस्तृत बातों से अवगत हुए,
परिजनों का कहना है कि 30 जून की सुबह करीब 4:30 बजे वह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी परंतु वह घर नहीं लौटी और जब परिवार के द्वारा खोज पड़ताल हुई तो प्रशासन की ओर से उनके फोन पर एक फोटो भेजा गया जिसमें लड़की मृत थी और परिजनों ने बताया की लड़की घर से कोई और कपड़ा पहन कर निकली थी जब उनकी मौत की खबर प्रशासन ने दी और हम लोगों ने पार्थिव शरीर को लिया तो उनका कपड़ा बदला हुआ था तमाम बातें और परिजनों की तरफ से दिए साक्ष्य के अनुसार नाथनगर के प्रत्याशी रहे एस जेड हसन मैं वरीय पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर सारी बातों से एसएसपी साहब को अवगत कराया,
एस जेड हसन ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने तथा दोषियों के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करने के संदर्भ में बातें कहीं,
एसएसपी साहब ने बताया कि मामले की अनुसंधान चल रही है जल्द ही अनुसंधान पूर्ण करके मामले का उद्वेदन सार्वजनिक रूप से किया जाएगा,
जेड हसन ने परिजनों को आश्वासन दिया कि हम पूरी तरह से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करके आपको न्याय दिलाने तथा दोषियों के ऊपर ठोस कार्रवाई हो इसके लिए हम सभी राष्ट्रीय जनता दल के परिवार आपके साथ खड़े हैं
परिजनों से मिलने के क्रम में रजत नेता शिशुपाल भारती, राजद नेता अरविंद यादव, राजद नेता नवाज़ आलम आदि उपस्थितथे
एस जेड हसन
रजत विधायक प्रत्याशी नाथ नगर विधानसभा 2025
