शेखपुरा-देवानंद और देवन मुखिया रालोमों के जिलाध्यक्ष निर्वाचित निर्विरोध हुए -निर्वाचित

शेखपुरा-देवानंद और देवन मुखिया रालोमों के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
निर्विरोध हुए -निर्वाचित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार

शेखपुरा जिले के नगर परिषद क्षेत्र के कमासी स्थित एक निजी सभागार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठनात्मक चुनाव प्रभारी सचिव की अगुआई में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से देवानंद-कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया को शेखपुरा जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया। पटना से आए पर्वेक्षक रामानंदन कुशवाहा की उपस्थिति में भारी गहमा गहमी के बीच चुनाव की तैयारी किया गया।जिसमें एक मात्र देवन मुखिया ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन कराया। इस दौरान नामांकन अवधि के दौरान किसी अन्य राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से देवानंद कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया को शेखपुरा जिला का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर प्रवेक्षक रामानंद कुशवाहा ने कहा कि प्रखंड और पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पहले ही शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया था।और आज जिलाध्यक्ष चुनाव भी संपन्न कराया गया।इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में नव निर्वाचित रालोमों के जिलाध्यक्ष देवानंद कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला में पार्टी विस्तार सहित अन्य कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया हुआ। और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जिला में रालोमों पार्टी को मजबूत करने की बात कही।जबकि जल्द ही जिला कमिटी का भी गठन जल्द करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।उसे भी पूरे पारदर्शी तरीके से करा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही है। इस मौके पर फजल इमाम मालिक, विनोद पटेल,राजन कुशवाहा,देवेंद्र मुखिया सहित बड़ी संख्या में रालोमों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई का भी ताता लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!