सजौर बाजार में हटिया की दुकान लगाने को लेकर विवाद, बुजुर्ग की मौके पर मौत
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सजौर बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट किया वही मौके पर एक बुजुर्ग की गई जान मामला ये था कि सजौर बाजार की सरकारी जमीन जो कि हटिया के हिस्से में हैं वो सब जमीन अतिक्रमण कर पर्सनल दुकान बना लिया है जब की दुकान लगाने में कोई किसी को नहीं रोक सकते हैं वही सजौर निवासी महेंद्र पोद्दार के बेटे रविशंकर पोद्दार और गोपी साह के बेटे सुनील कुमार ओर छोटू कुमार के बीच हटिया की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया और विवाद काफी बढ़ गया तभी मौके पर रविशंकर पोद्दार के चाचा की सुरेश पोद्दार दोनों को शांत एवं समझाने आए थे तभी गोपी साह के दोनों पुत्र सुनील कुमार, छोटू कुमार ओर कैलाश साह के पुत्र सोनू कुमार तीनों ने मिलकर सुरेश पोद्दार के शरीर पर साइड में लगा हुआ साइकिल फेंक दिया और उठाने के बजाय ओर धक्का मुक्की करने लगा वहीं मौके पर सुरेश पोद्दार 70 वर्षीय का मौत हो गया वहीं मौके पर सजौर थाना प्रभारी ओर दल बल के साथ मौके पर पहुंची और तीन युवक को हिरासत में ले लिया हैं इस मोमले में जब मीडियाकर्मी बात चित करना चाहा तो सजौर थाना प्रभारी चुप्पी साध लिया वहीं मृतक सुरेश पोद्दार को मायागंज भेज दिया हैं।
