भारत भूषण तिवारी हत्याकांड: निष्पक्ष जांच की मांग तेज, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; प्रदर्शन की चेतावनी

भारत भूषण तिवारी हत्याकांड: निष्पक्ष जांच की मांग तेज, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; प्रदर्शन की चेतावनी

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग लगातार तेज होती जा रही है भागलपुर के जागरूक नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से बिहार के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की स्वतंत्र, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई भारत भूषण तिवारी की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और आम जनता का कानून एवं पुलिस-प्रशासन पर विश्वास बना रहे ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्वतंत्र एजेंसी से जांच, जांच प्रक्रिया को समयबद्ध और सार्वजनिक बनाने, संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष समीक्षा, मृतक के परिजनों को सुरक्षा एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतंत्र में न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए प्रतिनिधिमंडल में अमर्त्य बंधुल, रजनीश सिंह, विकास सिंह, अभिजीत कश्यप, पिंटू सिंह, धनंजय पांडे और काजू झा शामिल रहे। सभी ने राज्यपाल से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

बाइट — अमर्त्य बंधुल सर्व समाज संघर्ष मोर्चा सदस्य भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!