भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग तेज, भागलपुर में निकला कैंडल मार्च

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग तेज, भागलपुर में निकला कैंडल मार्च

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर में हुई मौत के बाद निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया घंटाघर चौक से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च स्टेशन चौक तक पहुंचा जिसमें बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए मार्च के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज कानून और न्याय व्यवस्था में विश्वास रखता है इसलिए मामले की सही जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने सरकार से आरोपी को सजा दिलाने और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की इस मौके पर शुभम तिवारी, नितेश चौबे, भास्कर तिवारी, नीरज चौधरी, अभिषेक रॉय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!