विक्रमशिला पुल पर सड़क हादसा, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा उस समय हुआ जब दोनों चौसा से भागलपुर की ओर आ रहे थे घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंज अस्पताल भेजा अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का उपचार जारी है घायल पति ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से भागलपुर आ रहे थे इसी दौरान विक्रमशिला पुल पर अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया और उसने बिना संकेत दिए मोड़ ले लिया साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी हादसे में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं।पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं, इस हादसे के बाद एक बार फिर विक्रमशिला सेतु पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता महसूस की जा रही है प्रशासन ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि पुल पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
