भागलपुर महानगर जद(यू) कार्यालय, नया बाजार में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

भागलपुर महानगर जद(यू) कार्यालय, नया बाजार में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर जिला अंतर्गत महानगर जद(यू) के जिलाध्यक्ष संजय साह के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जद(यू) के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा, महबूब आलम, दीपक चौहान, भागलपुर नगर प्रवक्ता राहुल सिंह,सागर हरि , निर्मल पासवान, परवेज खान, अमित आर्यन, मोहम्मद जावेद इकबाल, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, सेक्टर अध्यक्ष सुबोध शर्मा, डब्लू शाह, साईका सलीम, लाखी देवी,अंजू देवी,कविता देवी, नीतू कुमारी, मोहम्मद सफदर हुसैन, डा स स शर्मा, मोहम्मद इफ्तिखार, मोहम्मद वसीम, आपदिन, मोहम्मद राजेश आलम, राजा अंसारी, मोहम्मद एब्यूजर, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद तौकीर, मोहम्मद अल्ताफ,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकसभा में आयोजित छात्र संसद में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र जद(यू) टी.एन.बी. कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष नौशाद करीम को महानगर जद(यू) की ओर से सम्मानित किया गया। उपस्थित नेताओं ने उनकी उपलब्धि को भागलपुर के छात्र समुदाय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार का बयान:

प्रहलाद सरकार ने कहा, “राज्य सरकार गरीबों और जरूरतमंदों तक खाद्यान्न की पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनवितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

महानगर जद(यू) जिलाध्यक्ष संजय साह का बयान:

संजय साह ने कहा, “भागलपुर महानगर जद(यू) संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आज प्रहलाद सरकार और महादेव मंडल का स्वागत करना हमारे लिए गौरव की बात है। साथ ही छात्र जद(यू) के उपाध्यक्ष नौशाद करीम को सम्मानित कर हमने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया है। पार्टी युवा शक्ति को नेतृत्व में उचित अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जद(यू) के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा का बयान:

राकेश कुमार ओझा ने कहा, “जद(यू) हमेशा संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति को प्राथमिकता देता रहा है। आज का कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक है। छात्र संसद में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले नौशाद करीम का सम्मान युवाओं के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम है। हमें विश्वास है कि युवा वर्ग समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

जारीकर्ता:
महानगर जद(यू), भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!