पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सुलतानगंज- देवघर मुख्य मार्ग को किया जाम
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर जिला के सुल्तानगंज में शिवनंदनपुर के वार्ड नम्बर आठ के ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने पर
सुल्तानगंज – देवघर मुख्य मार्ग को घंटों जाम करते हुए प्रर्दशन किया।
मौके पर थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार, विडिओ संजीव कुमार पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए सड़क जाम को तोड़वाया ।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड आठ में जल -नल योजनाओं का पाईप लाईन काटने पर गांव में पानी नहीं आ रहा है। मुखिया,संवेदक को कहने के बाबजूद भी ठीक नहीं किया जा रहा है। इसलिए मजबुरन सड़क पर उतर कर सड़क जाम किया गया।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम को तोड़वाया गया है। उन्होंन कहा कि इसके लिए विभाग के जेई को कह कर जल्द से जल्द पानी सफलाई की आर्पुति के लिए कहा गया है।
आपको बताते चले कि, जल -नल योजना की समस्या सिर्फ सुल्तानगंज में ही नहीं है, बल्की पुरे भागलपुर जिले में स्थिति खराब है । कई -कई दिनों तक पानी नहीं आती है। कभी पानी आती भी है तो किसी- किसी ईलाके में पानी नहीं पहुंच पाती है।
जीसे लेकर स्थानिया लोग बीच-बीच में आंदोलन करतें रहतें हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इन लोगों की समस्या कब खत्म होती है।
बाइट- ग्रामीण
